मनमोहन बने संसद की स्थायी समिति के सदस्य, दिग्गी ने दिया इस्तीफा
Image Credit: Shortpedia
भारतीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नॉमिनेट किया है। सदस्य के रूप दिग्विजय सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुए स्थान पर उन्हें नामित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस समिति में मनमोहन की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए ही दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया था।