मॉस्को में मिले भारत और चीन के विदेश मंत्री, ढाई घंटे तक हुई बातचीत
Image Credit: Twitter@ANI
सीमा पर तनातनी के बीच शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने मॉस्को गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बीती रात द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं के बीच वार्ता करीब ढाई घंटे तक चली। इसमें भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह सीमा पर तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता है। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी गतिरोध और बढ़ते तनाव को लेकर बातचीत हुई।