महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 पर तालिबान का उदाहरण देकर केंद्र सरकार को दी चेतावनी
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए तालिबान का उदाहरण देकर केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त यह सब्र का बांध टूट जाएगा तो आप भी नहीं रहोगे, मिट जाओगे। उन्होंने मोदी सरकार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह पाकिस्तान और कश्मीरियों से बात करने का भी सुझाव दिया है।