पहली जयंती पर रामविलास पासवान को पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद
Image Credit: Twitter
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आज मेरे मित्र स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती है। मुझे उनकी कमी खलती है। उन्होंने आगे लिखा कि रामविलास पासवान भारत के सबसे अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे। जन सेवा और दलितों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी के अलावा कई और दूसरे नेताओं ने भी इस मौके पर उन्हें याद किया है।