सर्वाधिक बच्चों वाले माता-पिता को 1 लाख रुपये का इनाम देंगे मिजोरम के खेल मंत्री
Image Credit: IANS
मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक बच्चों वाले अभिभावकों को 1 लाख रुपये का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की। उन्होंने मिजो समुदायों में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए ये घोषणा की। रॉयते ने घोषणा की है कि वो आइजोल पूर्व-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक संतान वाले जीवित पुरुष या महिला को 1 लाख की नकद प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करेंगे।