मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज की FIR, तनाव बढ़ा
Image Credit: Newsbyte
सीमा पर हुई हिंसा के बाद असम और मिजोरम के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसमें सरमा के साथ-साथ छह बड़े अधिकारियों और करीब 200 पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। दूसरी तरफ असम ने मिजोरम के कोलासिब जिले के छह अधिकारियों को समन भेजा है। इसके अलावा मिजोरम से राज्यसभा सांसद के दिल्ली आवास पर भी पुलिस के जरिये समन दिया गया है।