एम.के. स्टालिन ने ली तमिलनाडु सीएम पद की शपथ, मंत्रिमंडल में होंगे 33 सदस्य
Image Credit: ANI
डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आज तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मंत्रिमंडल में उनके साथ 33 सदस्य होंगे। जिनमें से 15 पहली बार मंत्री बनेंगे। पार्टी सचिव दपरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री होंगे। इसके अलावा एम सुब्रमणयन और पी. के. सेकराबाबू पहली बार मंत्री बनेंगे। उन्हें क्रमश: स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग मिलेगा।