हिमाचल प्रदेश: जुब्बल-कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन
Image Credit: Shortpedia
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हाल ही में हो गया है। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। बरागटा दो बार मंत्री रह चुके थे। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनका कुशलक्षेम पूछने पीजीआई गए थे। बरागटा ठाकुर सरकार में मुख्य सचेतक भी थे।