हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 30 जनवरी तक 17 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद
Image Credit: Shortpedia
26 जनवरी को किसान आंदोलन में हुए उपद्रव के बाद हरियाणा सरकार ने एक्शन लेने की ठान ली है। इसके चलते ही हरियाणा के गृह सचिव ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 17 जिलों में इंटरनेट व एसएमएस सेवा को 2 दिनों तक निलंबित कर दिया है। इसमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं। जहां 30 जनवरी शाम पांच बजे तक इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया है।