कमला से मिले मोदी, बोले- कोरोना काल में अमेरिका ने सच्चे दोस्त की तरह मदद की
Image Credit: ANI
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं, उन्होंने गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने कहा कि जब भारत कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में था, तब भारत की मदद के लिए मैं अमेरिका का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत दौरे का न्यौता भी दिया। वहीं, पर दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया।