वैक्सीन पेटेंट मुक्त करने के मोदी के प्रस्ताव को G7 के मंच पर मिला व्यापक समर्थन
Image Credit: Shortpedia
G7 के सत्र में पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्वास्थ्य सहित सभी बड़े मुद्दों पर G7 और अतिथि साझेदारों संग गहराई से जुड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीन पर पेटेंट छूट के लिए समूह के समर्थन का भी आह्वान किया। उनके आह्वान का दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक ओकोंजो इविला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने भी समर्थन किया।