मोईद यूसुफ पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त
Image Credit: Shortpedia
मोईद यूसुफ को पाकिस्तान का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्हें एनएसए नियुक्त करने के लिए कैबिनेट डिवीजन द्वारा 17 मई को अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया कि, 'राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक नीति योजना पर प्रधानमंत्री के सलाहकार डाॅ. मोईद डब्ल्यू यूसुफ को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी देते हुए प्रधानमंत्री को खुशी हुई। अब उनकी हैसियत संघीय मंत्री के बराबर होगी।'