स्वयं सेवकों द्वारा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को मोहन भागवत ने किया खारिज
Image Credit: Shortpedia
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रशासन में हस्तक्षेप करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राजनीतिक नेताओं से मिलना या उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना सत्ता में भागीदारी के समान नहीं है। आरोप मीडिया की देन है। अगर स्वयंसेवक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राजनीतिक नेताओं से मिलते हैं, तो इसे सत्ता में भागीदारी के रूप में नहीं देखना चाहिए।