70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत, रूस ने अब तक यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागीं
Image Credit: India
यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना ने सैन्य बेस पर हमला किया। इस दौरान 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, 'पिछले पांच दिनों में रूस ने यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी मिसाइलों, प्लेन और हेलीकॉप्टर के लिए नो फ्लाई जोन पर विचार करने का वक्त आ गया है।'