घायल होने की खबरों के बीच सामने आया मुल्ला अब्दुल गनी बरादर, बताया सच
Image Credit: Nai Dunia
आरटीए राज्य टेलीविजन के वीडियो में हाथ में कागज लिए सोफे पर बैठे अफगानिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और तालिबानी नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने खुद के घायल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ये सच नहीं है, मैं ठीक हूं और बिल्कुल स्वस्थ हूं। बरादर ने सरकार के अंदर आंतरिक कलह की बात से इनकार किया। बरादर ने कहा कि सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है।