ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, आज होगी सुनवाई
Image Credit: Shortpedia
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट में आज मामले की सुनवाई हो सकती है। दरअसल, मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक लगाने से हाईकोर्ट के इनकार के बाद याचिका दाखिल की। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ दोपहर एक बजे सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बीती 13 मई को सर्वेक्षण तुरंत रोकने से इनकार कर दिया था।