कर्नाटक BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- मस्जिदों में हथियार रखते हैं मुस्लिम
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक बीजेपी विधायक एम.पी. रेणुकाचार्य ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा- 'मुस्लिम मस्जिदों में हथियार रखते हैं।' बकौल रेणुकाचार्य, वो देशद्रोहियों को सबक सिखाएंगे। उन्होंने प्रो-सीएए रैली के दौरान ये टिप्पणी की। रेणुकाचार्य कर्नाटक सरकार में पूर्व आबकारी मंत्री रह चुके हैं। वो येदियुरप्पा के वर्तमान राजनीतिक सचिव हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार विरोधी सीएए प्रदर्शनकारियों को कोई सहायता नहीं देगी, जो पुलिस की गोलीबारी के शिकार थे।