राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला 3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR
Image Credit: Newsbyte
देश के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से कुल 3,377 करोड़ रुपये का भारी भरकम चंदा हासिल किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अज्ञात स्त्रोतों से चंदा हासिल करने में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने सभी दलों को पछाड़ दिया है और कुल चंदे का 78.24 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया है। चुनावी पारदर्शिता पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।