सचिन वाजे से पूछताछ करेगा ईडी, मुंबई की एक विशेष अदालत ने दी अनुमति
Image Credit: FPJ
मुंबई की एक विशेष अदालत ने अनुमति मिलने पर अब ईडी तलोजा जेल में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से पूछताछ करेगा। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज कथित भ्रष्टाचार के मामले में ये पूछताछ होगी। वाजे ने 19 मई को पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वो अनिल देशमुख के आदेश पर वसूली करके उनके पीए कुंदन शिंदे को प्राप्त धनराशि सौंपता था।