ताइवान के साथ निकारागुआ ने अपने राजनियक संबंधों को किया खत्म
Image Credit: shortpedia
निकारागुआ ने ताइवान के साथ लंबे समय से चले आ रहे राजनियक संबंधों को गुरुवार को तोड़ दिया। निकारागुआ का यह फैसला चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वन चाइना पालिसी के पक्ष में है। विदेश मंत्रालय ने अंग्रेजी व स्पेनिश भाषा में एक बयान जारी किया है। जिसके अनुसार, 'रिपब्लिक निकारागुआ की सरकार ने आज ताइवान के साथ सभी राजनयिक संबंधों को खत्म करके आधिकारिक संबंध विच्छेद कर लिया है।