पंजाब में नौ आईएएस और दो पीसीएस अफसर बदले
Image Credit: Shortpedia
पंजाब सरकार ने नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए तेजवीर सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनवेस्टमेंट प्रमोशन लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज एंड कामर्स और प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनफारमेशन टेक्नोलॉजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। गुरकीरत सिंह किरपाल को सेक्रेटरी फूड एंड सिविल सप्लाई व कंज्यूमर अफेयर्स लगाते हुए सेक्रेटरी डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।