अखिलेश यादव से मिले बसपा के नौ बागी विधायक, पार्टी बदलने की अटकलें
Image Credit: shortpedia
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक शुरू हो गई है और आज बहुजन समाज पार्टी के नौ बागी विधायक समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। ये विधायक सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ स्थिति सपा मुख्यालय पहुंचे और यहां अखिलेश के साथ लंबी चर्चा की। ये सभी विधायक बसपा से निलंबित हैं और इनके विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।