चेन्नई को छोड़ किसी भी जिले में नहीं बची कोरोना वैक्सीन- तमिलनाडु सरकार
Image Credit: Newsbyte
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने आज दावा किया कि राज्य के 37 में से 36 जिलों में कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं बची है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास अभी केवल 1,060 खुराकें बची हैं जो केवल राजधानी चेन्नई में उपलब्ध हैं और बाकी जिलों के पास एक भी खुराक नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार ने उनसे इस जानकारी को सार्वजनिक नहीं करने को कहा है।