योगी की कुर्सी पर कोई आंच नहीं, कैबिनेट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री के करीबी
Image Credit: ANI
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। NDTV ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के करीबियों में शामिल पूर्व अधिकारी एके शर्मा को भी राज्य सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। कैबिनेट का विस्तार इसी महीने हो सकता है और धर्म और जाति के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरे लिए जाएंगे।