नई रक्षा नीति के कारण सीमाओं पर भारत को कोई चुनौती नहीं दे सकता- अमित शाह
Image Credit: Shortpedia
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शनिवार को अपना 18वां अलंकरण समारोह आयोजित किया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर वीर जवानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के लिए एक अलग रक्षा नीति तैयार किए जाने के बाद से कोई भी भारत की सीमाओं और इसकी संप्रभुता को चुनौती नहीं दे सकता है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।