नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग पर पुलिस ने लगाया जुर्माना
Image Credit: Shortpedia
नॉर्वे की पुलिस ने 9 अप्रैल को बताया कि पीएम एर्ना सोलबर्ग ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के लोगों को इकट्ठा किया था। इसलिए सोलबर्ग पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में जुर्माना नहीं लगाया जाता, लेकिन क्योंकि प्रधानमंत्री प्रतिबंध लगाने के काम में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, इसलिए उन पर भी हमें जुर्माना लगाना पड़ा।