अब दक्षिणी राज्यों में होने लगी ऑक्सीजन की किल्लत, तीन मुख्यमंत्रियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
Image Credit: Newsbyte
उत्तरी राज्यों में स्थिति संभलने के बाद अब भारत के दक्षिणी राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी है और अब तक कम से कम तीन दक्षिणी राज्य इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं। जहां तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने को लेकर पत्र लिखा है, वहीं केरल के मुख्यमत्री ने लिखा कि वह अब पड़ोसी राज्यों को ऑक्सीजन नहीं प्रदान कर सकते।