अब गजनी पर भी तालिबान का कब्जा, 10वीं प्रांतीय राजधानी पर कब्जे से अमेरिका चिंतित
Image Credit: Twitter
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 150 किलोमीटर दूर स्थित गजनी शहर पर भी अब तालिबान का कब्जा हो गया है। गजनी 10वीं राजधानी है, जिसे तालिबान ने कब्जे में लिया। तालिबान ने मुख्य केंद्रों पर कब्जा जमा लिया है। इसमें गवर्नर ऑफिस, पुलिस हेडक्वार्टर, जेल शामिल हैं। हालांकि, कई जगह संघर्ष जारी है। पूर्व में अफगानिस्तान से अपनी सेना हटा चुके अमेरिका को अब अफगानिस्तान की चिंता हो रही है।