अब केंद्र सरकार का ध्यान रोहिंग्या शरणार्थियों को देश से निकालने पर: केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह
Image Credit: Shortpedia
जम्मू कश्मीर में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अब अवैध रूप से देश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को देश से निकालने पर अपना ध्यान लगा रही है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को बायोमैट्रिक कार्ड दिए जाएंगे, ताकि रोहिंग्या शरणार्थियों की पहचान हो सके। एक आंकड़ें के मुताबिक जम्मू में करीब 14000 से ज्यादा शरणार्थी रह रहें हैं।