तेजस्वी के खेमे में तेज प्रताप के चहेते, नामांकन वापस लेकर देंगे आरजेडी का साथ
Image Credit: Shortpedia
बिहार उपचुनाव 2021 को लेकर आरजेडी के अंदर उठापटक जारी है। तेज प्रताप यादव के संगठन छात्र जनशक्ति पार्टी से जुड़े नेता संजय यादव ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार बनकर तारापुर विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा कटाया। जिससे सियासी गलियारे में तेज प्रताप यादव के द्वारा राजद के खिलाफ कंडिडेट उतारने की चर्चा तेज हो गयी। शनिवार को संजय यादव ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और आरजेडी ज्वॉइन कर लिया।