ओली ने विवादित नक्शे वाली किताब के प्रकाशन और वितरण पर लगाई रोक
Image Credit: Shortpedia
ओली सरकार ने नेपाल माध्यमिक शिक्षा की विवादित नक्शे वाली पुस्तक के प्रकाशन और वितरण पर रोक लगाई। गौरतलब है कि विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिंपियाधुरा, कालापानी, लिपुलेख को नेपाल ने अपना हिस्सा बताया था। नेपाल सरकार के एक मंत्री के मुताबिक, केवल 500 प्रतियां छापने का निर्देश दिया गया। प्रतियां नेपाल सरकार से जुड़े खास लोगों में बांटी जाएंगी। विवादित नक्शे वाली पुस्तक बाजार में उपलब्ध नहीं होगी।