रक्षाबंधन पर यूपी में 21 अगस्त से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा
Image Credit: Shortpedia
योगी सरकार रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को यूपी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार देगी। निगम की सभी बसों में सुविधा 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक मिलेगी। मुफ्त बस सेवा को मिशन शक्ति से जोड़ दिया गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष भी इस सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं ने उठाया था।