प्रियंका गांधी के दौरे के दिन ही गोवा कांग्रेस के कई नेता इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी में शामिल हुए
Image Credit: Indian Express
2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में गोवा भी शामिल है। गोवा में सियासी दलों द्वारा प्रचार प्रसार शुरू है। कांग्रेस ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी के दौरे से ठीक पहले पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं। प्रियंका गांधी असोलन में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करेंगी।