विपक्षी नेता नवलनी इलाज के लिए भेजे जाएं विदेश, यूएन ने रूस से किया अनुरोध
Image Credit: Shortpedia
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा है कि रूस में विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी की जान को खतरा है। उन्हें रूस से बाहर इलाज की सख्त जरूरत है। नवलनी इस समय रूस की जेल में हैं और अपने चिकित्सक से इलाज की मांग को लेकर अनशन पर हैं। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने रूसी अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नवलनी को अविलंब उनके डॉक्टरों से इलाज की इजाजत दी जाए।