गतिरोध के बीच 'मॉक पार्लियामेंट' लगाने की तैयारी में विपक्ष, कल बैठक में होगा फैसला
Image Credit: Newsbyte
पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष में लगातार गतिरोध बना हुआ है। इसके चलते मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। सरकार के रवैये को देखते हुए विपक्षी पार्टियां सदन के बाहर संसद लगाने की तैयारी कर रही हैं। इस संबंध में फैसला लेने के लिए मंगलवार को 14 विपक्षी पार्टियों के नेता बैठक करेंगे। इसमें अगर सहमति बनती है तो विपक्ष 'मॉक पार्लियामेंट' आयोजित कर सकता है।