अमेरिका के इडाहो राज्य में 90 प्रतिशत भेड़ियों को मारने का आदेश
Image Credit: shortpedia
अमेरिकी राज्य इडाहो की विधायिका ने उस विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें राज्य में भेड़ियों की 90 प्रतिशत आबादी को मारने के लिए निजी ठेका देने का प्रावधान किया गया है. क्योंकि ये भेड़िये पालतू जानवरों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं. कृषि उद्योग के समर्थन वाले इस विधेयक को विधायकों ने 11 के मुकाबले 58 मतों से मंजूरी दी और इसे मंगलवार को हस्ताक्षर के लिए रिपब्लिकन गर्वनर ब्राड लिटिल को भेजा गया.