बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों ने राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
Image Credit: Twitter
बीजेपी ने त्रिपुरा से माणिक साहा को उम्मीदवार बनाया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने असम और केरल से रिपुन बोरा, जेबी माथेर को राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया है। साथ ही वाम मोर्चा ने सीपीएम के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के पूर्व वित्त मंत्री भानु लाल साहा को उम्मीदवार बनाया। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने अब उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।