दिल्ली में 40 से अधिक सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए
Image Credit: Aam aadmi party
उत्तरी निगम ने दिल्ली के 40 से अधिक सार्वजनिक स्थलों के नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे। इसमें भगत सिंह, ऊधम सिंह और सुभाष चंद्र बोस, बीआर आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि समेत कई व्यक्तित्वों के नाम शामिल थे। सोशल मीडिया पर लोगों के विरोध के बाद हौज काजी का नाम बदलने का प्रस्ताव वापस लिया गया। बता दें इस जगह का नाम हरिचंद वर्मा चौक रखा जाना था।