अधिकारियों को जेल भेजकर नहीं की जा सकती दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति- सुप्रीम कोर्ट
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। इससे अस्पतालों में मरीजों की मौतें हो रही है। इसको लेकर मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को अवमानना नोटिस कर दिया था। केंद्र ने बुधवार को इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को जेल में डालने से दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कराई जा सकती है।