पाकिस्तान एयरलाइन ने काबुल जाने वाली उड़ानें निलंबित कीं, तालिबानी दखल को बताया वजह
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लिए अपनी उड़ानों को बंद कर दिया है। कंपनी का कहना है कि अफगानिस्तान में सत्ता संभाल चुके तालिबान के एकतरफा नियमों और कर्मचारियों को मिली धमकियों के बाद यह कदम उठाया गया है। बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद से फिलहाल PIA एकमात्र ऐसी एयरलाइन कंपनी थी, जो काबुल तक उड़ानें संचालित कर रही थी।