पाकिस्तान ने तालिबान के लिए किया समर्थन आधार का काम, जमकर की मदद- अमरुल्ला सालेह
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति और वर्तमान कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने तालिबान को सेवा और सहायता प्रदान करने के लिए पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि तालिबान ने पाकिस्तान का समर्थन आधार के रूप में इस्तेमाल किया और पूरा पाकिस्तान तालिबान की सेवा में खड़ा था। बता दें कि सालेह और पंजशीर नेता अहमद मसूद 15 अगस्त तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद से उसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।