पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी का उड़ा मजाक, अदरक और लहसुन तक का नहीं पता
Image Credit: aaj tak
पाकिस्तान के एक मंत्री महंगाई पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते वक्त अदरक और लहसुन के बीच अंतर नही कर पाए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी हाल ही में महंगाई पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, जब उन्हें ठीक से याद नहीं था कि उर्दू में लहसुन का क्या मतलब होता है।