गिरती अर्थव्यवस्था से जूझता पाक, चीन को कर्ज के बदले दे सकता है POK का हिस्सा
Image Credit: shortpedia
चीन के शिनजियांग को ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने वाले CPEC प्रोजेक्ट के कर्ज का बोझ पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था के लिए महंगा पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लगातार गिरती अर्थव्यवस्था से जूझ रहा पाकिस्तान इसके लिए अपने POK का कुछ हिस्सा चीन को सौंप सकता है। बता दें, करीब 60 अरब डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट के लिए पाकिस्तान ने दिसंबर, 2019 तक चीन से करीब 21.7 अरब डॉलर कर्ज लिया है।