पाक की धमकी, कहा- तालिबान को मान्यता न मिलने पर होंगे 9/11 जैसे हमले
Image Credit: Twitter
पाकिस्तान इन दिनों पूरी दुनिया में तालिबान को मान्यता दिलाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अन्य राजनेता दूसरे देशों की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में 'तालिबान को मान्यता न मिलने पर 9/11 जैसे हमले कराने वाली' पाक की टिप्पणी पर बवाल मचा। हालांकि, बाद में पाक सरकार ने इस पर सफाई दी कि साक्षात्कार में गलत व्याख्या की गई।