भारत से सीधी लड़ाई की बजाय पाक ने अपनाई डेथ ऑफ थाउजेंड कट्स की नीति: राजनाथ सिंह
Image Credit: Shortpedia
भारत सरकार थिएटर कमांड के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है। यह बात सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सुरक्षा पर बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला के वर्चुअल संबोधन में कही है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत चीन के साथ सीमा विवाद बातचीत से हल करना चाहता है। हमारी सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन को एकतरफा कार्रवाई करने की इजाजत नहीं देगी।