करीब 32 साल बाद पाकिस्तानी बेटी को मिली भारतीय नागरिकता, निकाह हुआ था 1988 में
Image Credit: navbharat
करीब तीन दशक के बाद एक पाकिस्तानी बेटी को भारतीय नागरिकता मिली है। दरअसल पाकिस्तान निवासी फाखरा नोरीन का निकाह वर्ष 1988 में बुलंदशहर के मामन चौकी निवासी नसीम के साथ हुआ था। शादी के दौरान फाखरा को लॉंग टर्म वीजा पर भारत में रहने की अनुमति मिली थी लेकिन हर बार उसे वीजा बढ़वाना पड़ता। फाखरा के अनुसार उसने निकाह के बाद ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया था लेकिन 32 साल बाद नागरिकता मिली।