पाकिस्तानी लड़ाकों और तालिबान को अफगानिस्तान में भारतीय संपत्ति को निशाना बनाने का निर्देश- रिपोर्ट
Image Credit: Newsbyte
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने तालिबान और अपने लड़ाकों को अफगानिस्तान में भारतीय संपत्ति को निशाना बनाने का निर्देश दिया है। इस संपत्ति में पिछले 20 साल के दौरान अफगानिस्तान में भारत द्वारा बनाई गईं इमारतें और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इंडिया टुडे ने मामले से संबंधित सरकारी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। तालिबान पर पाकिस्तान के प्रभाव को देखते हुए ऐसा होने की आशंका पहले से जताई जा रही थी।