यूपी में आज चुने जाएंगे 53 जिलों के पंचायत अध्यक्ष, वोटिंग के बाद घोषित होंगे रिजल्ट
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ है जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा और आज ही परिणाम घोषित किये जाएंगे। लखनऊ सहित सभी 53 जिलों के कलेक्ट्रेट में चुनाव के मद्दे नजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रदेश में जिन 22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए उनमें 21 भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।