भारत की मिसाइल गिरने से पाकिस्तान में घबराहट, जवाब में अब उठाया ये कदम
Image Credit: latestly
पाकिस्तान में भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल गिरने के बाद से वहां पर सरकार से लेकर सेना में हड़कंप मचा हुआ है. भारत ने इस घटना के बाद पाकिस्तान से खेद जताया था लेकिन वहां के हुक्मरानों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है. पाकिस्तानी सरकार ने शनिवार को कहा कि वह मिसाइल के दुर्घटनावश चलने के भारत के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है.