जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी संसदीय समिति
Image Credit: Shortpedia
शहरी मामलों की स्थायी संसदीय समिति 20 से 25 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी। इस समिति के दौरे का मकसद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में शहरी विकास और अन्य कल्याण परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों का विस्तार से परीक्षण करना है। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति में राज्य सभा और लोकसभा के 30 सदस्य शामिल हैं। समिति अपने दौरे की शुरुआत 20 अगस्त को श्रीनगर से करेगी।